पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा में 11 केवी नवनीत, कृष्णा, मां भंभोरी, माजरा और नारा में सुबह साढ़े दस बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी न्यू मॉडल टाउन फीडर के राधा विहार, मॉडल टाउन और ईदगाह रोड में 11 बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी गोहाना रोड के 11 केवी रामलाल चौक फीडर पर रामलाल चौक, दयाल चौक और सौ नंबर चौक में 11 बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।