फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज रहेगा रोडवेज का चक्का जाम, झेलनी पड़ सकती है यात्रियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुधवार को आप घर से कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान से निकलना होगा। बस सुविधा पूरी तरह से बाधित हो सकती है, जिसके चलते परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पूर्ण रूप सेे चक्का जाम करने का एलान किया है तो वहीं दिन भर बैठकें कर इसे सफल बनाने की रणनीति भी बनाई जाती रही। चक्का जाम को लेकर कर्मचारी संगठनों में भी एकजुटता दिखाई दी।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा सदस्य जयबीर घणघस, इंद्र सिंह बधाना, कृष्ण न्यारा, माया राम ने संयुक्त ब्यान में बताया कि सांझे मोर्चे प्रतिनिधि मंडल की परिवहन मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून और 13 दिसंबर 2023 को चार दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया गया, जिसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों को मांगों को लेकर चक्का जाम का निर्णय लेना पड़ रहा हैं। इसलिए आज पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य मांगों में हिट एंड रन कानून को वापस, 265 मार्गों पर असीमित परमिट पॉलिसी को वापस लेकर रोडवेज बेड़े में नई बसें खरीदी जाए,परिचालक, चालक, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर की जाए, देय अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए, बसों के मरम्म्त का काम कंपनी को न दिया जाए, 2016 में भर्ती हुए चालकों सहित दादरी डिपो के 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए, 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति से पक्का करके इन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए शामिल है।
प्रदेश सरकार मांगे नहीं मानेंगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर माया राम, जरनैल ससेह, प्रेम सिंह, नरेंद्र पांचाल, नरेश सरवारा, सुरेश कुमार प्रजापति, नवीण राणा, रोहताश वर्मा, राजेश गोयल, कृष्ण नोरा, रणदीप, रामपाल, नवीन शर्मा, सर्वजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, चक्का जाम का कर्मचारियों द्वारा एलान किए जाने के बाद रोडवेज प्रशासन में खलबली मची हुई है। रात करीब साढ़े नौ बजे तक भी अधिकारी बसों का संचालन करने को लेकर रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन



जीएम बोले, सामान्य दिनों की तरह चलेंगी बसें
डिपो महाप्रबंधक सुखदेव सिंह का कहना है कि जिले में सामान्य दिनों की तरह बुधवार को भी कुरुक्षेत्र डिपो व पिहोवा सब डिपो की बसें चलेंगी। यात्रियों को किसी तरह चिंता करने की बात नहीं है। प्रशासनिक तौर पर बसें चलाने के लिए व्यवस्था की गई है तो वहीं कर्मचारी नेताओं से भी चर्चा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें