फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में सावन मास में झूला झूलने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणवी संस्कार व संस्कृति की सेवा में सदैव समर्पित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय द्वारा पवित्र सावन मास में झूला झूलने की व्यवस्था की जाएगी।इस संदर्भ में धरोहर हरियाणा संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. कुलदीप सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का विचार था कि समूचे सावन मास में धरोहर हरियाणा संग्रहालय का भ्रमण करने वाले सभी बच्चे बूढ़े जवान पारंपरिक झूला झूलने का आनंद लें और प्राचीन समृद्ध संस्कृति अर्थात तीज त्योहारों के महत्व से आजकल के बच्चों को अवगत कराएं। इससे तीज से संबंधित गीत, संगीत, पिंग, पाटरी, लश्कर, झूला, झोटे देना, हींग चढ़ाना इत्यादि शब्दावली के साथ-साथ झूला झूलने के लिए प्रेरित करने वाली कहावतें इत्यादि सुनने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें