फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालयों से जुड़ी मांगों पर 16 को होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते ​शिक्षक संघ के प्रधान व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसटीएफआई) की मासिक बैठक रविवार को हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव सुदर्शन कुमार ने किया। इसमें 16 अक्तूबर को होने वाले जिला स्तर पर प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसटीएफआई के आह्वान पर देशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालयों की महत्वपूर्ण मांगें पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में कुरुक्षेत्र जिले में 16 को शाम तीन से पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा और अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग हरियाणा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

राज्य सचिव रामेश्वर दास ने बैठक में बताया कि ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से 2010 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों पर टीईटी (टीईटी) की शर्त समाप्त करवाने के लिए सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करना। 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर एसीपी पदोन्नति नियम 2012 लागू न करना।
विज्ञापन

अतिथि, कंप्यूटर, वोकेशनल, एनएसक्यूएफ (एनएसक्यूएफ) और आरोही स्कूलों के शिक्षकों को नियमित करना। इसके साथ शिक्षा विभाग के खाली पदों पर शीघ्र नियमित भर्ती करना। शिक्षकों के स्थानांतरण अप्रैल माह में करना और सभी वर्गों की पदोन्नतियां समय पर देना, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल बिना शर्त मंजूर करना, गैर-शैक्षणिक कार्यों जैसे बीएलओ, परिवार पहचान पत्र, उल्लास आदि पर रोक लगाना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना और छात्रों की प्रोत्साहन राशि समय पर जारी करना, अवकाश अवधि में लगे सेमिनार के लिए प्रतिपूर्ति अवकाश देना और विद्यालयों की अलग-अलग एसएमसी समितियां बनाना, मेवात व मोरनी क्षेत्र के शिक्षकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता प्रदान करना और एचकेआरएनएल शिक्षकों की आय में लगने वाले जीएसटी व 2.5 प्रतिशत कर को समाप्त करना शामिल है।

जिला कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो संघ आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने जिला स्तर पर लंबित सभी मामलों का तुरंत हल करने की भी मांग की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने आश्वासन दिया कि सर्व कर्मचारी संघ अध्यापक संघ की सभी मांगों और आंदोलनों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगा। बैठक में शेर सिंह, सुरेंद्र सैनी, राजबीर, तरसेम, रामकरण, नाथी राम, संजीव जिंदल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते शिक्षक संघ के प्रधान व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें