फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस टीम के साथ की हाथापाई, किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अरनैचा गांव में विदेश भेजने के मामले के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ हाथा-पाई और वर्दी फाड़ देने का मामला सामने आया है। आरोप मां-बेटे पर लगे हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज मामले में थाना सदर पिहोवा के निरीक्षक विक्रांत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त गांव वासी मदन लाल विदेश भेजने के गत वर्ष दर्ज एक मामले में आरोपी है, जो अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

गत दिवस उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अपने बेटे के पास घर पर आया हुआ है। वह अपनी टीम के साथ दबिश देने के लिए पहुंचे तो वहां आरोपी की पत्नी कौशल्या और उसके बेटे अजय कुमार ने दरवाजा खोला।
बातचीत के दौरान वे तैश में आ गए और गाली-गलौच पर उतर आए। समझाने के बावजूद भी नहीं माने और उनकी टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक दलेर सिंह की वर्दी पर आरोपी अजय ने हाथ डाल दिया तो तभी कौशल्या ने सिपाही पूजा की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों पर नियंत्रण पाकर उन्हें गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर इस दौरान आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें