फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुघर फंड के दुरुपयोग की हो उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुघरों के फंड के दुरुपयोग की बातें लगातार सामने आ रही है, जिससे हर कोई हैरान है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए, ताकि दोषी को बेनकाब किया जा सके। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जानी चाहिए। यह मांग जिला बार के पूर्व प्रधान गुरतेज सिंह सेखों व एडवोकेट जसदीप रंधावा, हरमनप्रीत सिंह बुट्टर, हरपिंदर सिंह विर्क, डीपी. सिंह कलसी, सतनाम सिंह विर्क, अमरजीत सिंह कलेर ने उठाई।
विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच दिन से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी आपस में एक दूसरे पर गुरु घर के फंड के दुरुपयोग करने के आरोप सरेआम सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं, जिसमें सिख संगत की भावनाएं आहत हो रही है वहीं उन्होंने कमेटी प्रधान के बयान पर भी आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें यह पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि स्थायी कमेटी के लिए जल्द चुनाव कराए जाएं। इस मांग को लेकर लगातार बैठकें हो रही है तो वहीं हाल ही में गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त से भी प्रतिनिधिमंडल गांव सलपानी में बैठक के बाद मिला था। हालांकि भरोसा मिला है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह चुनाव तत्काल कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब पांच मई को बैठक गांव बारवा में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें