फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में नहीं कोई गुटबाजी, मजबूती के साथ करेंगे काम : राव नरेंद्र

विज्ञापन
पिपली। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का स्वागत करते जिला अध्यक्ष मेवा सिंह व विधायक अ
विज्ञापन
पिपली। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा है कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग मजबूती के साथ काम करेंगे। वह सोमवार को पदभार ग्रहण करने के लिए चंडीगढ़ जाने के दौरान एक स्थानीय रेस्त्रां में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने कहा, कुरुक्षेत्र पहुंचने पर मैं सबसे पहले भगवान कृष्ण की पावन धरा को नमन करता हूं जो गीता का ज्ञान भगवान कृष्ण ने दिया वह सबसे बड़ा ज्ञान है। आज पूरा विश्व उसका अनुसरण कर रहा है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं वरिश्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और प्रदेश में संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत हो रहा है। पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करेंगे, क्योंकि हमारा संविधान खतरे में है लोकतंत्र खतरे में वोटों की चोरी हो रही है। दोबारा हम एकजुट होकर कांग्रेस का परचम चंडीगढ़ और दिल्ली में लहराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां जिससे हर वर्ग दुखी है उन नीतियों को उजागर किया जाएगा और जन-जन तक पहुंचने का काम कांग्रेस करेगी। उन्होंने कहा, किसान हताश और परेशान है। किसानों की धान नहीं बिक रही उसको कोई पूछने वाला नहीं है। किसानों कि समस्याओं ओर उनकी परेशानियों पर कांग्रेस मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें