कुरुक्षेत्र। करीब पांच साल से लंबित छात्रवृत्तियां अब जारी होने की उम्मीद जगी है। संबंधित विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले छात्र युवा संघर्ष समिति ने जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने छात्राओं की स्कॉलरशिप जारी कराने के लिए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था, जिसका असर यह देखने को मिला है।
केयू के छात्र युवा संर्घष समिति के अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेडिकल विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप जो कि 2018 से लंबित थी। उन सभी विद्यार्थियों को पंचकूला ऑफिस में आपत्ति दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था और सरकार द्वारा यह निर्देश दिए गए थे कि इन सभी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप तुरंत प्रभाव से जारी की जाए लंबे समय से मांग की जा रही थी की। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में पढ़ने वाले सभी एससी एसटी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप जल्द से जल्द जारी की जाए। यह स्कॉलरशिप इसलिए रुकी हुई थी कि 2018 में ऑडिटर जनरल द्वारा छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति घोटाले को उजागर किया गया था, जिसमें विभिन्न आला अधिकारियों और मंत्रियों का भी नाम था।
इसके उपरांत आम आदमी पार्टी की छात्र विंग द्वारा भाजपा के मार्गदर्शन में लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और निरंतर मांग की गई कि इन सभी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप जल्द से जल्द जारी की जाए। शुभम राणा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेडिकल छात्र छात्राओं की स्कालरशिप से संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए 30 जनवरी से दो फरवरी तक सभी ऐसे विद्यार्थियों की जिनकी स्कॉलरशिप रुकी हुई थी, उनको पंचकूला कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आमंत्रित किया है ।