फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में 400 कोचिंग सेंटर, सिर्फ 15 से 20 ही रजिस्टर्ड

Tue, 19 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में आईईएलटीएस, बैंकिंग, राज्य और केंद्र सरकार की भर्तियों की तैयारी करवाने वाले कोचिंग संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिलेभर में करीब 400 कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें शहर में ही 120 से अधिक संस्थान शामिल हैं। इन कोचिंग सेंटरों में हजारों विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों में से केवल 15 से 20 संस्थान ही रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन


कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र तक उपलब्ध नहीं हैं। वहीं कई जगहों पर छात्रों के आने-जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है, जिससे किसी हादसे की स्थिति में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

शहर में कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में भी संचालित हो रहे हैं। इन बेसमेंट में न तो पर्याप्त वेंटिलेशन है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई देते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना वहां पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि कुछ संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए किताबें, पीने का पानी, एयर कंडीशनर और जनरेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, लेकिन सुरक्षा के बुनियादी इंतजामों की कमी लगातार सवाल खड़े कर रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं और नियमों की पालना हो रही है या नहीं, यह संज्ञान में नहीं है। ये सीधे तौर पर शिक्षा विभाग के अधीन नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें