फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो कुरुक्षेत्र में भी होगा कार फ्री डे

Wed, 17 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
साइकिलिंग रैली का स्वागत करती डीसी सुमेधा कटारिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश के कई हिस्सों में शुरू हुए नो व्हीकल डे की तर्ज पर अब कुरुक्षेत्र में भी कार फ्री डे की शुरूआत होने की संभावनाएं हैं। डीसी सुमेधा कटारिया ने इस बारे में संकेत दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि प्रदूषण कम करने के लिए यह अच्छा प्रयास हो सकता है। इस बारे में विचार किया जा रहा है, जल्द ही इस पर निर्णय भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान के सीकर जिले के डीसी ने तीन वर्ष पहले नो व्हीकल डे शुरू करके देश भर में संदेश दिया था। इसके बाद देश के कई हिस्सों में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसे शुरू किया था।

दरअसल, सोमवार को रॉयल साइकिलिंग क्लब की यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची थी। इस यात्रा में शामिल साइक्लिस्ट का हौसला बढ़ाने डीसी सुमेधा कटारिया भी पहुंची थी। स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान डीसी ने इस बात के संकेत दिए कि जिले में भी सप्ताह में एक दिन कार फ्री होगा। इस यात्रा में एक बच्चा सात्विक करनाल से साइकिल चलाकर कुरुक्षेत्र पहुंचा।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रॉयल साईकलिंग क्लब की यात्रा को करनाल के एसपी पंकज नैन ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस क्लब के सदस्यों ने करनाल में पिछले 40 सप्ताह से प्रत्येक मंगलवार को कार फ्री डे कार्यक्रम में बेहतरीन भूमिका निभाकर लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अब इस क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र वासियों को अपना संदेश दिया है। इस अवसर पर करनाल नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा, रॉयल साईकलिंग क्लब के सदस्य राजीव ओरी, विकास गुप्ता, शुभम गोयल, सुरेंद्र भल्ला, अमरदीप, अरुण, अलकेश, गुरमीत, दिलबाग, आदित्य सहित कई लोग मौजूद थे।

सोमवार को देर शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत से पहले डीसी कटारिया, एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह सहित अनेक अधिकारियों ने रॉयल साइकिलिंग क्लब की यात्रा का सर्किट हाउस में स्वागत किया।

इस संबंध में जल्द होगा निर्णय
कार फ्री डे के संबंध में जब डीसी सुमेधा कटारिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी योजना हो सकती है, लेकिन फिलहाल अभी कुछ तय नहीं किया गया है। इस पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें