फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चांदी के गहने चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। संत नगर काॅलोनी में एक घर से चांदी के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी। पीड़िता गुरप्यार कौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 25 मार्च को वह अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुर मेले में गई हुई थीं। जब वे 26 मार्च को घर लौटीं तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। घर की जांच करने पर चांदी के गहने नहीं मिले। चोरी किए गए गहनों में तीन पायल, चार कड़े, चार जोड़ी चूड़ियां, दो मंगलसूत्र और पांच अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई जसबीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें