फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के आशीर्वाद से सभी बाधाएं स्वयं हो जाती हैं दूर : रोहित

विज्ञापन
बाबैन। जालखेड़ी में मां भगवती की पूजा अर्चना करते रोहित शर्मा व अन्य लोग। संवाद 
विज्ञापन
बाबैन। जालखेड़ी में गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए समाजसेवी रोहित शर्मा ने मां भगवती का जागरण करवाने के अलावा भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने नारियल व चुनरी चढ़ाकर मां दुर्गा के दरबार में शीश नवा कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। समाजसेवी रोहित शर्मा व समाजसेवी आनंद शर्मा जालखेड़ी ने ज्योति प्रचंड करके मां भगवती के जागरण का शुभारंभ किया। समाजसेवी रोहित शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और हम सब को अपने घर व गांव की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां भगवती की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां ने राक्षसों का वध किया था, उसी प्रकार व्यक्ति मां व्यक्ति के भीतर के राक्षस को खत्म कर व्यक्ति को परोपकार के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है और महामायी की आराधना सच्चे मन से करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जो लोग माता में विश्वास रखते हैं, वे माता के दर से कभी खाली हाथ नहीं लौटते।

बाबैन। जालखेड़ी में मां भगवती की पूजा अर्चना करते रोहित शर्मा व अन्य लोग। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें