शाहाबाद। चोरों ने एक स्कूल के कमरे के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गवर्नमेंट मिडल स्कूल नंबर 2 के हैडमास्टर प्यारे लाल ने कहा कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल को बंद करके घर को चले गए थे। जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो स्टाफ सदस्यों ने देखा कि छठी कक्षा के दरवाजे को तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया है। चैक करने पर पाया कि चोर एल.ई.डी भरा हुआ गैस सिलिंडर, साइंस किट बुक, पुरानी किताबों के कुछ सेट गायब पाए गए। संवाद