लाडवा। खेड़ीदबदलान गांव के नजदीक मंगलवार को दोपहर एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
लाडवा थाने में कार्यरत जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मूलचंद ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन इस मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार गया है। इस कारण चालक की मृत्यु हो गई है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रख दिया है। संवाद