फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर में चोरी,लाखों रुपए और गहने लेकर चोर हुए फरार

Fri, 10 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
एनआरआई के घर में चोरी, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शहर की 7सी कालॉनी में रह रहे एक एनआरआई के घर से चोरो ने घर की खिडकी तोड कर लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोरो ने घर में रखे सामान के साथ साथ रखे विदेशी मुद्रा डॉलर पर भी हाथ साफ कर दिया है,जिस समय घर में चोरी हो रही थी उस  समय घर के दूसरे कमरे में एनआरआई के माता पिता सोए हुए थे। दिव्य ज्योति  जाग्रति संस्थान के पास इस मकान से चोरों ने रिवाल्वर व जिंदा कारतूस भी  चुरा लिए। पीडित परिवार ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस  को दे दी है।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया।  सीन आफ  क्राइम टीम के विशेषज्ञ ने मौके से काफी सबूत जुटाए हैं।  पुलिस ने खोजी  कुत्तों को मौके पर ले जाकर सबूत जुटाने का भी प्रयास किया।  पुलिस ने  इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इन्कलेव  में रहने वाले  जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वे कोठी के अगले कमरे  में सो रहे  थे। सुबह जब वे उठे तो उनके कमरे का दरवाजे के आगे गमले पड़े  थे। जिससे  उन्हें किसी अनहोनी का अंदाजा लग गया। जब वे कोठी के दूसरे कमरे  में गए तो  वहां रखी  अलमारी व बैड का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने  पर पाया  कि अलमारी से करीब 12 तोले सोने के जेवर, चांदी के जेवर, कुछ डालर,एक लाख   रुपये नकद गायब थे। वहीं अलमारी में रखी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस भी गायब   थे। जांच करने पर पाया कि कोठी के पीछे की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी।   इसी ग्रिल के रास्ते चोर कोठी में घुसे। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना   मिलते ही सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और   घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर   सबूत जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरों ने उखाड़े घर के दरवाजे, नकदी सहित अन्य सामान पर किया हाथ साफ
वहीं जिला कुरुक्षेत्र के सरकारी विभाग में कार्यरत एक कर्मी के मकान से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर घर के पिछली साइड से अंदर घुसे और घर में रखे गहने सहित 3 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-3 निवासी देशराज ने बताया कि वह जिला बिजनौर के कस्बा अफजलगढ़ के नजदीकी गांव में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। अगले दिन बुधवार को वापस लौटे तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा मिला। 
विज्ञापन

चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें 26 ग्राम सोने की एक चेन, 8 ग्राम कानों की बालियां, 8 ग्राम की झुमकी की जोड़ी, 8 ग्राम के टॉपस व कोके, 11 ग्राम की 6 नथनियां, 5 ग्राम के कानों के 4 जोड़ी कोके, एक अंगूठी 7 ग्राम की, चांदी के दो कड़े, दो पाजेब, दो ब्रेसलेट, दो कंडूलियां, एक सिल्वर मेडल पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने घर से मोबाइल फोन, 4 किलो देसी घी, 6 हजार रुपये नकदी भरी गुल्लक, कीमती कपड़े आदि भी चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत 3 लाख के आसपास बताई गई है। 

पीड़ित देसराज ने घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन को फोन पर दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पिपली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर सीन एंड क्राइम टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मकान का बारीकी से निरीक्षण कर कुछ सबूत जुटाए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि जल्द सुराग हाथ लगते ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें