केयू आवासीय परिसर स्थित बीटीएम 13 निवासी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि फ्लैट उनकी पत्नी डॉ. विनीता के नाम है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब वे मार्केट गए थे। दोपहर दो बजे केे करीब वापस आए, तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। दूसरी वारदात यूआईईटी के एसिस्टेंट प्रोफेसर रणधीर सिंह के यहां हुई। उन्होंने बताया कि वह बीटीएम-14 में रह रहे हैं। वह सुबह सात बजे चले गए थे। दोपहर दो बजे उनके पड़ोसी का फोन आया कि तुम्हारे कमरे का दरवाजा खुला है। इसके बाद वह कमरे पर पहुंचे तो पता चला कि 500 रुपये के सिक्के और एक माइक्रोवेव गायब थे।
लॉकर नहीं तोड़ पाए चोरअलमारी की चाबी मिल जाने के बाद चोरों ने उसका लॉकर भी तोड़ दिया। लेकिन, चोर उसके अंदर बने एक अन्य लॉकर को नहीं तोड़ सके। यदि चोर उस लॉकर को तोड़ने में सफल हो जाते, तो चोर के हाथ लाखों रुपये और आभूषण लग जाते। इसके साथ ही लॉकर में भूषण के साथ ही डेढ़ लाख रुपये की घड़ी रखी थी। चोर अलमारी से पर्स उठाकर छत पर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने छत पर लगे पानी की निकासी के लिए पाइप की स्पोर्ट के लिए लगी लोहे को उपयोग किया। उस रॉड से ही लॉकर को तोड़ा होगा। चोर मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।
केयू की सुरक्षा पर सवाल इन फ्लैटों के आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसको लेकर शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि हम ये मांग वीसी तक कैसे पहुंचाए। वीसी केयू में मिलते ही नहीं। केयू में चोरी बढ़ती जा रही है। बुधवार को ही दिन दिहाड़ केयू के डीन भवन के सामने से पल्सर बाइक चोर ले उड़े थे। अब शुक्रवार को दो टीचरों फ्लैटों में चोरी हो गई।
केयू के फ्लैट्स में चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। कुलदीप सिंह, प्रभारी, थर्ड गेट चौकी, कुरुक्षेत्र।