फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर से गहने व 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

Tue, 01 Mar 2016 12:23 AM IST
अमर, उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 कृषि विभाग से सेवानिवृत्त परमिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित रविवार को ही अपने गांव गए थे। वह सभी गांव से सोमवार देर सांय पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला जबकि सामान बिखरा पड़ा था। वह घर में घुसे तो घर में रखे लगभग साढ़े 5 लाख रुपए के गहने व नकदी गायब मिली। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

बेटी ने शादी ठुकराई तो घर में रखे थे गहनेपरमिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी जनवरी में होनी थी। लेकिन सब कुछ तय व तैयारी हो जाने के बाद लड़के पक्ष की ओर से कार दिए जाने की मांग की गई। जिसके चलते उसकी बेटी ने रिश्ता ठुकरा दिया। इसके बाद उसकी शादी के लिए खरीदे गए सभी गहने घर में ही रखे हुए थे, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें