फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रांतीय आर्यवीर दल योग एवं जीवन निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन वीरवार को हुआ। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी जगबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, वहीं विख्यात वैदिक प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि समाज में आज युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में गुरुकुल द्वारा किये जा रहे नशामुक्ति अभियान, योग एवं जीवन निर्माण शिविरों का महत्व काफी बढ़ जाता है। उन्होंने आचार्य देवव्रत के वेद प्रचार अभियान सहित प्राकृतिक खेती अभियान को सराहा और युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि एक अच्छा विचार व्यक्ति के जीवन को परिवर्तित करने में सक्षम है। शिविर की दिनचर्या, यहां मिले वैदिक सिद्धांतों के ज्ञान और नैतिक मूल्यों की शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात कर आप अपने जीवन को उन्नत बना सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से आह्वान किया कि अपने आसपास होने वाली ऐसी घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाएं, आर्य समाज ने हमेशा समाज से बुराइयों को दूर करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें