जेल अधीक्षक बनकर दी युवक को धमकी
कुरुक्षेत्र। एक युवक को जान से मारने की फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। रतगल निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास अचानक किसी ने कॉल की और कहा कि वह जेल अधीक्षक बोल रहा है। उसने उसे गाली गलौज की और अपहरण कर मारपीट करने की धमकी दी, जिसके बाद पूरा परिवार घबराया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद