फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: दिन भर चला महायज्ञ, ब्राह्मणों ने 110 कुंडों में डाली आहुतियां

विज्ञापन
Day-long Mahayagya, Brahmins put sacrifices in 110 kunds - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री लक्षचंडी महायज्ञ के चलते सोमवार को भी पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव भरा रहा तो श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिखा। सुबह 10 बजे महायज्ञ प्रारंभ हुआ जो दोपहर डेढ़ बजे तक चला और उसके बाद तीन बजे पुन: यज्ञ प्रारंभ हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। ब्राह्मणों ने 110 कुंडों में आहुतियां डाली। शाम के समय शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री जगद्गुरु शंकराचार्य प्रथा विशाखा श्री शारदा पीठ श्री श्री श्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी की अध्यक्षता व उत्तराधिपति श्री स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती स्वामी के सानिध्य में महाआरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं रविवार देर रात शुरू हुई भजन संध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास व गायिका ऋचा शर्मा ने भक्तिभाव बिखेरे, वहीं मंगलवार को भी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, मणि लाडला, अभिनेता अपारशक्ति खुराना के अलावा महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान अपनी-अपनी प्रस्तुति से भक्ति रस बहाएंगे। वहीं 16 फरवरी को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व साध्वी पूर्णिमा। 18 फरवरी को हंसराज रघुवंशी व रवि किशन व 20 फरवरी को अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, मनोज मुंतसिर, पवनदीप, अरुणीता, स्याली, आशीष कुलकर्णी व रूपाली जग्गा पहुंचेंगे। सांस्कृतिक संध्या को लेकर जहां व्यापक प्रबंध किए गए हैं वहीं श्रद्धालुओं में भरपूर उत्साह बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें