फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी कर पुलिस ने युवक को देसी कट्टे के साथ किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी मुंडाखेड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर सरस्वती पुल के पास खड़ा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी करके आरोपी संजीव वासी ज्योतिसर को दबोच लिया। आरोपी संजीव को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि थाना केयूके के अंतर्गत पुलिस चौकी ज्योतिसर की टीम ज्योतिसर बस अड्डे के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सरस्वती पुल के पास गांव मुंडाखेड़ा-ज्योतिसर सड़क पर एक युवक खड़ा है, जिसके पास एक देसी कट्टा है। उसने सफेद रंग की टी शर्ट व काले रंग का पजामा पहना हुआ है। वह किसी का इंतजार कर रहा है। अगर तुरंत छापामारी की जाए तो आरोपी को देसी कट्टा सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पाकर टीम ने गांव मुंड़ाखेड़ा जाने वाली सड़क पर सरस्वती पुल के पास छापामारी करके सूचना अनुसार पहने कपड़ों में खड़े युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछते की तथा उसकी तलाशी ली। पूछताछ में युवक की पहचान संजीव के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बिना कारतूस के बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपी संजीव गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें