लाडवा। सुरा गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान संयम 31 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया।
मृतक के भाई शन्टी ने ताया कि उसका भाई कई दिन से परेशान चल रहा था इसी परेशानी के चलते रविवार को उसने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया और उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई। दोपहर लगभग एक बजे उसका भाई अंदर कमरे में चला गया और कुंडी लगा ली। दोपहर लगभग दो बजे उनके पड़ोसियों ने देखा कि संयम अंदर लोहे के गाटर पर लटका हुआ है। जब उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर अपने भाई को नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी।