फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विरासत में बनी विश्व की सबसे बड़ी सांझी

Sun, 06 Oct 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत हेरिटेज विलेज मसाना द्वारा आयोजित चौथे विरासत सांझी उत्सव में सांझी प्रतियोगिता का आयोजन दाे से 11 अक्तूबर तक किया जा रहा है। विरासत सांझी उत्सव में 25 फुट ऊंची तथा 20 फुट चौड़ी विश्व की सबसे बड़ी सांझी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह सांझी जींद के कलाकार गौतम ने बनाई है जो 500 स्क्वायर फीट की है। पिछले वर्ष सांझी उत्सव में 21 फुट की सांझी बनाई गई थी जबकि अबकी बार विश्व की सबसे बड़ी 25 फुट की सांझी बनाई गई है।
विज्ञापन


उत्सव के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा की लुप्त होती लोककला को विरासत बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में चौथा विरासत सांझी उत्सव आयोजित किया गया है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार, पांचवां 51 सौ रुपये, छठा पुरस्कार 3100 रुपये, सातवां 2100 रुपये के पांच पुरस्कार जबकि आठवां 1100 रुपये के 10 पुरस्कार रखे गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन विरासत हेरिटेज विलेज मसाना में किया जा रहा है।
विज्ञापन




समापन समारोह पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे विरासत सांझी उत्सव के समापन 11 अक्तूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सांझी के लोकगीत, हरियाणवी नृत्य व गीत संगीत पेश कर सभी संस्कृति प्रेमियों व कला प्रेमियों का मनोरंजन किया जाएगा। समापन अवसर पर सभी सांझी विजेताओं को इस कला को संरक्षित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें