कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर सीआईए-एक ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को 56 किलो चूरा पोस्त और 440 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक अमरजीत सिंह निवासी लिबरा और रघबीर सिंह निवासी बाहों माजरा जिला लुधियाना मध्य प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर पंजाब जा रहे थे।
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर उमरी चौक के नजदीक गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना दी कि वर्धमान सिटी के पास जीटी रोड की ले-बाईं इलाके में एक खड़ा है, जिसमें ट्रक चालक अमरजीत सिंह अपने साथी क्लीनर रघबीर सिंह बैठा हुआ है। दोनों मध्य प्रदेश से ट्रक में चूरा पोस्त व अफीम छिपाकर पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को ट्रक समेत काबू कर लिया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने ट्रक से 56 किलोग्राम चूरा पोस्त व 440 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना सदर थानेसर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।