फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिल्लाती रही पत्नी, नहीं रोकी गई ट्रेन तो सुबह पति का मिला शव

विज्ञापन
शाहाबाद।  पति की मौत के बाद रेलवे स्टेशन पर बच्चों के साथ गम में डूबी बद्दो कुमारी।
विज्ञापन
शाहाबाद। मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक महिला को पति के गिर जाने का एहसास हुआ तो वह चिल्लाती रही लेकिन किसी अधिकारी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और सुबह पति का शव पड़ा मिला। यह देख वह अपनी बेबसी पर सन्न रह गई। जहां महिला ने अपने पति और तीन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया वहीं इस घटना से जिम्मेदारों की संवेदनहीनता भी जाहिर कर दी।
विज्ञापन

रांची निवासी बद्दो कुमारी अपने पति धर्मेंद्र व तीन बेटों शिवम, सत्यम और सूरज के साथ चंडीगढ़ से अंबाला बस से पहुंची थी। वहां से रांची जाने के लिए मूरी एक्सप्रेस में सवार हुई, जो रात करीब 2:50 बजे अंबाला कैंट से रवाना हुई। ट्रेन कुछ ही दूरी तय कर पाई थी कि धर्मेंद्र अचानक चलती ट्रेन से गिर पड़ा। पत्नी बद्दो कुमारी के अनुसार पति के गिर जाने का एहसास हुआ तो वह शोर मचाने लगी लेकिन किसी ने भी उसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही ट्रेन रुकवाई।
किसी तरह वह अपने बच्चों के साथ शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरी और स्टेशन मास्टर रणबीर सिंह को पूरी बात बताई। स्टेशन मास्टर रणबीर सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और अंबाला सहित विभिन्न स्टेशनों से संपर्क किया। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में मदद करने वाली संस्था हेल्पर्स के प्रधान तिलकराज अग्रवाल से संपर्क किया तो वे भी मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र की खोज शुरू करवाई। सुबह गांव मच्छौंडा के पास रेलवे ट्रैक पर धर्मेंद्र का शव मिला, जहां बद्दो कुमारी व बच्चों को हेल्पर्स की एंबुलेंस में घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त की। बाद में उन्हें रेलवे थाना अंबाला कैंट ले जाया गया। पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी पीड़ा समझते तो शायद आज पति की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें