फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैंड-बाजे के साथ निकली भगवान शालिग्राम की बरात

विज्ञापन
इस्माइलाबाद। भगवान शालीग्राम व तुलसी माता के विवाह की तैयारियां करते श्रद्धालु। संवाद।
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। बोडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तुलसी विवाह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता तुलसी और भगवान शालीग्राम का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन में महिला कीर्तन मंडली की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

विवाह समारोह के दौरान बैंड-बाजे के साथ भगवान शालीग्राम की बरात मंदिर परिसर में पहुंची। इस अवसर पर घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद विवाह की पारंपरिक रस्में विधिवत निभाई गईं। पंडित श्रीराम शुक्ला ने मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न करवाईं। समारोह के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए और भक्ति गीतों पर नृत्य कर उत्सव में भाग लिया। इससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

महिला कीर्तन मंडली की सदस्य लता वर्मा ने बताया कि मंडली की ओर से हर वर्ष भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें