कुरुक्षेत्र। लॉ फेस्ट की विवरणिका का अनावरण करने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित होने जा रहे लॉ फेस्ट अभियुदय-2026 की विवरणिका का अनावरण कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता व व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। संयोजक डॉ. प्रियंका चौधरी ने अभियुदय-2026 की रूपरेखा व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों की विधिक समझ, नेतृत्व क्षमता व रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करेगा। इस मौके पर विभाग की अध्यक्षा प्रो. प्रीति जैन, प्रो. महाबीर सिंह, डॉ. पूजा सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।