फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर नगर परिषद में 178.26 करोड़ की अनुमानित आय बजट पर लगी मुहर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बजट बैठक लेती नप अध्यक्ष माफी ढांडा व साथ में मौजूद ईओ और एमसी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार कर लिया है। इसे मंगलवार को परिषद की अध्यक्ष माफी ढांडा की अध्यक्षता में आयोजित बजट बैठक में पास किया गया। बजट में नगर की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, प्रशासनिक व्यवस्था और बड़े विकास प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

बजट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित ओपनिंग बैलेंस 90 करोड़ रुपये रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत वास्तव में प्राप्त राशि भी शामिल है। आगामी वर्ष के लिए 88.26 करोड़ रुपये की अनुमानित आय निर्धारित की गई है जिससे कुल अनुमानित आय 178.26 करोड़ रुपये होगी। वहीं व्यय पक्ष में 177.29 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद वर्ष के अंत में लगभग 96.15 लाख रुपये का अनुमानित शेष रहने की संभावना जताई गई है।
यह बजट सरकार के निर्देशों के अनुरूप एसएफसी और सीएफसी ग्रांट को सम्मिलित करते हुए बनाया गया है। इसमें सरकार से प्राप्त होने वाली अनुदान राशि से किए जाने वाले विकास कार्यों का खाका प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की आय का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी टैक्स, विकास चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी और फुटकर आय से आने का अनुमान है। प्रॉपर्टी टैक्स से चार करोड़ रुपये, दुकानों के किराये और बिक्री से 1.50 करोड़ रुपये, विकास चार्ज से नौ करोड़ रुपये और स्टाम्प ड्यूटी से 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
डोर-टू-डोर गारबेज चार्ज से 80 लाख रुपये, विज्ञापन फीस से 60 लाख रुपये और फुटकर आय से करीब 7.96 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। नगर में नई कॉलोनियों की स्वीकृति मिलने से विकास चार्ज में वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें