फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में किया संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

Mon, 10 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद की परिचय वर्ग की जिला बैठक रविवार को वात्सल्य वाटिका में हुई। इसमें धर्मनगरी के विश्व हिंदू परिषद के प्रांत, विभाग, सभी जिला, प्रखंडों व खंडों के दायित्व कार्यकर्ता शामिल हुए। परिषद के प्रांत सेवा प्रमुख राजीव भाटिया ने बताया कि हिंदुत्व को संगठित करना, जागरूक करना ईश्वरीय कार्य है। समाज में सेवा तन-मन-धन से होती है हर व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज की व संगठन की सेवा करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। हमें अपने बहुमूल्य समय में से कुछ समय हिंदुत्व समाज के लिए निकालकर हिंदुओं को जागृत व संगठित करने का कार्य करना चाहिए। परिचय वर्ग बैठक वात्सल्य वाटिका में वाटिका संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिवर्जक के सानिध्य में की गई। पहले सत्र में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, कार्यप्रणाली दूसरे सत्र में कार्यकर्तायों को हिंदुत्व व समाज को जोड़ना, तीसरे सत्र में पंच- परिवर्तन (समाजिक समरसता, पर्यवरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वयं प्रबोध, नागरिक कर्तव्य) व चौथे सत्र में सामाजिक कुरीतियों में विहिप के योगदान के बारे में बताया गया। विश्व हिंदू परिषद की कार्यप्रणाली, अभी तक किए गए विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख कार्यों, विश्व हिंदू परिषद की संगठनात्मक संरचना के बारे में अनिल चौहान ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रांत व विभाग के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त सुरेश जोशी (प्रांत कार्यकारी सदस्य), राकेश शर्मा ( प्रांत युवा आयाम कार्यकारिणी सदस्य), सुल्तान नेत्र दानी, अजय गुप्ता (अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सत्य प्रकाश ( जिला उप अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद) राजेंद्र सैनी (जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद) राजेश अरोड़ा (विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचारक व प्रसार प्रमुख ) ललित चावला, संजय हासिल, नरेंद्र मदान, विनोद कुमार, भूपेश कुमार, देवी प्रसाद, ऋषि राज, रविंद्र कुमार, जयपाल शर्मा, राम सिंह, नीतीश व कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें