फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूजीसी के विरोध में लामबंद हुआ स्वर्ण समाज

Wed, 12 Aug 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  लामबंद हुए स्वर्ण समाज के लोग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रस्तावित यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। 16 अगस्त को पानीपत से यूजीसी रोलबैक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित एक्ट को वापस लेने की मांग की जाएगी। इसके लिए सेक्टर-7 स्थित दुर्गा प्रॉपर्टीज कार्यालय में समाज के प्रतिनिधियों और लोगों की बैठक हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट के विरोध में शुरू की गई मुहिम अब अन्य वर्गों के लोगों को भी जोड़ रही है। आयोजकों की ओर से प्रदेशभर में गांव-गांव संपर्क कर लोगों को पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ता अशोक शर्मा ने समाज के लोगों से अधिक संख्या में पानीपत पहुंचने का आह्वान किया। मोहर सिंह सग्गा ने कहा कि उनके अनुसार, प्रस्तावित एक्ट का असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ सकता है। उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए समाज की एकजुटता को जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें