कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केंद्र की ओर से संचालित बेसिक कंप्यूटर, वेब डिजाइनिंग और टैली कोर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 मार्च कर दी गई है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थी 10 मार्च से 30 मार्च के बीच फीस जमा करवा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को इन कोर्सों में दाखिले के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र भरकर केंद्र की ई-मेल आईडी पर भेजना होगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केंद्र में संपर्क भी कर सकते हैं।
स्वास्तिक इंस्टीट्यूट के सहयोग से चलेगा टैली कोर्स
केन्द्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि टैली कोर्स स्वास्तिक इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, रोहतक (टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत स्थानीय भागीदार) के सहयोग से चलाया जाएगा। इस कोर्स में टैली प्राइम रेंट मल्टी यूजर लाइसेंस और 35 घंटे की अवधि का सर्टिफिकेशन और स्टडी मटेरियल शामिल होगा। इसके तहत विद्यार्थियों को टैली एसेंशियल लेवल-एक, लेवल-दो और लेवल-तीन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।