फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में बढ़ने लगा हथियारों का चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में अवैध हथियारों का प्रचलन बढ़ने लगा है। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस की ओर से अवैध हथियार रखने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध हथियारों को बेचने वालों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है। पिछले सात माह में पुलिस ने 35 मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अकेले जुलाई माह में ही पुलिस ने 14 मामले दर्ज किए हैं, जिसके तहत 15 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

इस साल जिला पुलिस ने एक जनवरी से 31 जुलाई तक अवैध हथियार के साथ पकड़े आरोपियों के कब्जे से 30 देसी कट्टे, 15 देसी पिस्टल, एक देसी रिवाल्वर, एक देसी बंदूक व 70 कारतूस बरामद किए। वहीं जुलाई माह में पुलिस ने 15 आरोपियों से 10 कट्टे, चार देसी पिस्टल, एक देसी बंदूक व 20 कारतूस भी शामिल है। आरोपियों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई शूटर भी शामिल है। अधिकतर हथियार यूपी और पंजाब से सप्लाई हुए थे।

हथियारों का प्रदर्शन करना पड़ेगा महंगा
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस पूर तरह से मुस्तैद है। अवैध हथियारों के पकड़े जाने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर भी कार्रवाई करेगी। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर तीन साल तक जेल हो सकती है। भले ही उसका हथियार लाइसेंसी हो, मगर सार्वजनिक प्रदर्शन पूरी तरह से गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें