कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले पड़ोसी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस राजकुमार उर्फ राजू निवासी बाहरी मोहल्ला समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना कृष्णा गेट में 21 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में लवली निवासी बाहरी मोहल्ला ने बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 20 अक्तूबर को उसकी पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने ईंट फेंककर उसके पिता व बहन को जख्मी कर दिया था। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए 22 अक्तूबर को आरोपी राहुल और 17 नवंबर को आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी राजू को भी काबू कर लिया।