कुरुक्षेत्र। कच्चा घेर रेलवे फाटक पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते कर्मचारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के तहत स्वच्छ कुरुक्षेत्र की मुहिम को गति देने के लिए नगर परिषद की टीम ने वीरवार को कच्चा घेर रेलवे फाटक पर स्वच्छता अभियान चलाया।
नप कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जिले को धर्मक्षेत्र के नाम से विश्व स्तर पर पहचान मिली है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी कुरुक्षेत्र की पहचान बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। कुरुक्षेत्र में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। गीता जयंती कार्यक्रम से पहले पूरे शहर में विशेष अभियान रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला के नागरिकों को भी आगे आना चाहिए और प्रशासन का सहयोग करते हुए शहर को सुंदर बनाना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री के ओएसडी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार ऐसे अभियानों को चलाया जाएगा।