फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी की स्वच्छता जांचने के लिए पहुंची टीम, घर-घर भी दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी इस बार कितनी स्वच्छ हो पाई है, यह आकलन मंगलवार को शुरू हो गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम सोमवार देर रात को ही पहुंच गई थी, जिसने मंगलवार सुबह से ही सर्वेक्षण शुरू कर दिया। टीम ने पहले वार्ड नंबर एक में दस्तक दी तो वार्ड 10 के क्षेत्र पिपली में पहुंची। टीम ने यहां घर-घर से कचरा उठान की व्यवस्था देखी तो लोगों से फीडबैक भी लिया। वहीं घर-घर दस्तक देखकर जाना गया कि लोग अपने घरों में भी गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए डस्टबिन भी अलग-अलग रखे हुए हैं या नहीं। टीम ने देर शाम सेक्टर पांच में भी हालात जाने तो लोगों से चर्चा भी की।
विज्ञापन

वार्ड 10 में के पिपली में सर्वेक्षण के दौरान टीम के समक्ष लोगों ने बताया कि यहां पानी निकासी की गंभीर समस्या है, जिससे नालियां जाम रहती है तो दूषित पानी गलियों में फैल जाता है। यहां डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने घर-घर से कचरा उठान से लेकर अन्य व्यवस्था पर अपनी-अपनी फीडबैक दी। इसी सर्वेक्षण के आधार पर ही धर्मनगरी के स्वच्छता रैंकिंग तय होनी है।
उधर सुबह से देर शाम तक टीम जायजा लेती रही लेकिन शहर में अनेक जगहों पर कचरे के ढेर पहले की तरह दिखाई दिए। शाम चार बजे तक भी सेक्टर 10, रेड रोड व पिपली रोड पशु अस्पताल के समीप खुले में पड़ा कचरा प्रशासन के दावों की पोल खोलता रहा। सेक्टर 10 में नप द्वारा लगाए गए डस्टबिन कचरे से भरे थे तो भारी मात्रा में आसपास भी कचरा बिखरा हुआ था। इसके अलावा बस अड्डे के समीप भी दूर तक कचरा बिखरा था। वहीं रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट से डस्टबिन ही गायब मिले तो स्टैंड पर महज नगर परिषद लिखा था। नीचे कचरे का ढेर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें