फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में चल रही जांच में टीम ने फिर खंगालीं कई फाइलें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ विनित जोशी चर्चा करते हुए । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में शुक्रवार को पूर्व निदेशक बीवी रमना रेड्डी के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की शिकायतों के लिए लगातार जांच चली। दूसरे दिन टीम ने एक बार फिर कई शिक्षकों और कर्मचारियों से बात की। वहीं कई फाइलें, जो पहले से लंबित थीं, उन्हें खंगाला गया। मौजूदा समय में एनआईटी में एक साथ दो जांच चल रही हैं।
विज्ञापन

पहली जांच आत्महत्याओं के बारे में चल रही है। वहीं दूसरी जांच पूर्व निदेशक के कार्यकाल से संबंधित चल रही है। उस जांच की रिपोर्ट एक महीने में देनी होगी। टीम ने पूर्व निदेशक के खिलाफ प्राप्त हर शिकायत पर बातचीत की। इसमें संस्थान के अधिकारी, डीन फैकल्टी से लेकर एचओडी तक शामिल रहे। साथ ही पूर्व निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी को भी जांच टीम ने तलब किया।
इस बार यह जांच टीम संस्थान में दो दिन तक रुकी और पूर्व निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी की भूमिका और उनके कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों व सामने आए मामलों की समीक्षा कर अंतिम रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। मौजूदा निदेशक का कार्यभार संभाल रहे डॉ. ब्रह्मजीत के पास अभी तक पूर्व निदेशक ने जीमेल की आईडी का पासवर्ड नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें