करनाल। एमसी काॅलोनी स्थित सीपीआई राज्य कार्यालय में रविवार को हरियाणा खेत मजदूर यूनियन की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें राज्य में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के 50 हजार सदस्य बनाने, 2 नवंबर तक सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक कराने, ज्वलंत मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश महासचिव कामरेड जिले सिंह पाल ने राज्य में गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। सबसे पहले शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसमें बीकेएमयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, अरुण कुमार शक्करवाल, फूल सिंह इंदौरा, प्रीतम टबरा सरपंच, मनीराम बेलरखा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो