करनाल। जैन आराधना मंदिर में रविवार को आयोजित माता की चाैकी में मां की महिमा का गुणगान करते हुए सीताराम कश्यप ने मेरी मां के बराबर कोई नहीं। मेरी मैय्या ने मौजां ला दित्तियां और मेरी मईया का दरबार सुहाना लगता है भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। वहीं कलाकार यश हरियाणवी ने लक्ख शुकर मनाने आं, तेरा ही दित्ता खाने आं और तूने मुझे बुलाया शेरां वालिए मैं आया मैं आया शेरा वालिए भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। महासाध्वी प्रमिला महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष निर्धारित पर्व के दिनों में पूजा-पाठ, आराधना-उपासना, मंत्र-जाप का अधिक फल मिलता है। मां की चौकी में विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, मुख्य अतिथि श्रीपाल जैन, विधायक योगेंद्र राणा, चांद रानी जैन, संगीता जैन व अन्य मौजूद रहे। संवाद