फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन भर खिली रही तेज धूप, छूटते रहे पसीने, बच्चों ने ब्रह्मसरोवर में लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली रही तो अधिकतम पारा भी बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रही।
विज्ञापन

वहीं आज बुधवार को पारा और बढ़ने व लू चलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस सप्ताह के अंत के दौरान मौसम में आंशिक बदलाव फिर होने की संभावना है लेकिन गर्मी ने अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन भर गर्मी पसीने छुड़ाती रही तो लोग परेशान दिखाई दिए। बच्चे ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाते रहे तो वहीं दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दिया। कृषि विशेष डॉ जितेंद्र मेहता का कहना है कि अभी गर्मी अपने तेवर जरूर दिखाएगी। वहीं बागवानी विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि किसानों को बदलते मौसम में अपनी फसलों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें