फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हल्के बादल के बीच खिली रही धूप, अनाज मंडियों में जमकर हुई आवक व खरीद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां ट्रक में लोड करता श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम के मिजाज को देखकर किसानों ने अब गेहूं की कटाई तेज कर दी है। यही कारण है कि मंडियों में आवक भी बढ़ गई है। शनिवार को भी सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे लेकिन दोपहर के समय तेज धूप से लोगों का बुरा हाल रहा। शनिवार को हल्के बादल के बीच मौसम साफ रहा, जिसके चलते गेहूं की जमकर आवक व खरीद हुई। शनिवार को तीन लाख 69 हजार 330 क्विंटल आवक हुई जबकि अब तक कुल छह लाख 88 हजार 470 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने 407540, हैफेड ने 274410 व वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने 684300 क्विंटल की खरीद की है। वहीं सात फीसदी 48900 क्विंटल गेहूं का अब तक उठान हुआ है। शनिवार को 41020 क्विंटल उठान हुआ, जो अब तक खरीद की गई गेहूं का सात फीसदी रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार से मौसम में बदलाव के चलते हालांकि दोपहर तक खेतों में कंबाइन नहीं देखी गई लेकिन दोपहर को धूप लगने के बाद कटाई तेज हो गई तो देर रात तक जारी रही। मौसम में बदलाव को देख किसानों ने फसल को समेटने के प्रयास बढ़ा दिए हैं, जिसके चलते ही अब मंडियों में गेहूं की ढेरियां एकाएक बढ़ गई है। इस सीजन में गेहूं का 2425 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।



खरीद केंद्रों पर यह रही स्थिति
गत देर शाम तक खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा बाबैन मंडी से 1855 एमटी, बोर सैंदा से 89 एमटी, गुमथला गढू से 378 एमटी, ईस्माइलाबाद से 2539 एमटी, झांसा से 376 एमटी, कराह साहिब से 337 एमटी, कुरुक्षेत्र से 2523 एमटी, लाडवा से 3891 एमटी, नीमवाला से 156 एमटी, पिहोवा से 3695 एमटी, पिपली से 2321 एमटी, शाहाबाद से 366 एमटी व ठोल से 191 एमटी सहित कुल 18717 एमटी गेहूं खरीदा। इसी तरह हैफेड ने अजराना कलां से 75 एमटी, बोधनी से 191 एमटी, चढूनी जटान से 112 एमटी, गुमथला गढू से 841 एमटी, ईस्माइलाबाद से 1371 एमटी, झांसा से 148 एमटी, कुरुक्षेत्र से 2302 एमटी, लाडवा से 1369 एमटी, लुखी से 318 एमटी, मलिकपुर से 451 एमटी, पिहोवा से 4009 एमटी, पिपली से 920 एमटी, शाहाबाद से 807 एमटी सहित कुल 12914 एमटी गेहूं खरीदा है। वहीं हरियाणा वेयर हाउस ने बारना से 235 एमटी गेहूं की खरीद की।
विज्ञापन




इन खरीद केंद्रों पर आवक शुरू नहीं
गेेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने इस बार सात बड़ी अनाज मंडियों सहित 23 खरीद केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 20 पर आवक शुरू हो चुकी है तो शनिवार को अधिकतर पर खरीद भी की गई। वहीं नलवी, किरमिच व अमीन खरीद केंद्रों पर आवक शून्य ही रही। इन केंद्रों से गेहूं उठान के लिए निविदा प्रक्रिया भी अधिकारी अब तक पूरी नहीं कर पाए हैं।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में गेहूं की बोरियां ट्रक में लोड करता श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें