फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समागम के अगले दिन खेतों को खाली करने की शुरू हुई जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम कार्यक्रम के अगले ही दिन दिनभर श्रमिक समागम स्थल से सामान समेटने व किसानों के खेत खाली करने की कवायद में जुटे रहे। वहीं किसान भी अगली फसल बोने के लिए सुबह-सुबह ही खेतों का निरीक्षण करते नजर आए।
विज्ञापन

अभी गेहूं की पिछेती किस्मों की बिजाई का समय निकला नहीं है तो किसान भी जल्दी से जल्दी सारा सामान उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समागम स्थल से निकलने के बाद सिख समुदाय के श्रद्धालु समागम स्थल पर बनी प्रदर्शनी को देखने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं प्रशासन ने भी किसानों की अगली फसल की बुआई के समय को देखते हुए समागम स्थल तैयार करने वाले ठेकेदार व श्रमिकों को इसे जल्दी से जल्दी से खाली करने का निर्देश दिया है, ताकी किसान अपनी फसल समय रहते हुए बो सके और किसानों को नुकसान झेलने से बचाया जा सके। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की एक आधी किस्म को छोड़ कर गेहूं की बिजाई का समय निकल गया है व जौ की फसल और कुछ अन्य फसलों की बुआई का समय अभी भी है।
हालांकि उन्हें दोबारा खेत बिजाई के लिए तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि जमीन पर रोड रोलर चलने व हेलीपेड व रोड बनाए जाने से जमीन काफी दब चुकी है जिससे ट्रैक्टर से काफी बार जुताई करने पड़ेगी। साथ ही बिजाई के लिए निकलने वाला हर पल गेहूं की बिजाई के लिए नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें