फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हक के लिए करना होगा संघर्ष : पवन

Mon, 24 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पवन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की उन कमियों को दूर करना होगा, जिनकी वजह से उसके पास से सत्ता छिनी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को यदि वास्तव में मजबूत करना है, तो लोगों को भ्रम से बाहर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना होगा। इसके साथ ही जनता को उसका हक भी दिलवाना होगा।

पवन गर्ग रविवार को लाडवा की अनाजमंडी धर्मशाला में आयोजित अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की अनुभवहीन सरकार है।
विज्ञापन


इससे जनता को नुकसान हो रहा है। गर्ग ने भाजपा पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया। कहा कि चुनावों से पहले भाजपा ने बुजुर्गों, विधवाओं आदि के सम्मान भत्ते को एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार करने का वादा किया था।

लेकिन, अब उनको धक्के खा-खाकर मात्र 1200 रुपये प्रतिमाह ही मिल रहे हैं। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवन गर्ग के साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और डूडा के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह का भी नागरिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राकेश गोयल, मेहर सिंह रामगढ़, मनदीप सिंह तूर, अमरजीत बड़शामी, रविंद्र बांगड़, राकेश अग्रवाल, पवन कंसल, कुलविंद्र खैरा, देशराज मंगला, शालू बंसल, धर्मपाल मंगला, रोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें