फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट का समाधान है श्रीमद्भगवद् गीता : रामदेव

Sun, 29 Mar 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के समापन पर पहुंचे स्वामी रामदेव का स्वागत करते आयोजक टीम। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की धरा पर गीता परिवार द्वारा आयोजित गीता कंठनाद महोत्सव शनिवार को आध्यात्मिक दिव्यता और राष्ट्रभक्ति के अनूठे संगम के साथ संपन्न हुआ। योग ऋषि स्वामी रामदेव , स्वामी गोविंद देव गिरी एवं गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद की उपस्थिति ने संपूर्ण वातावरण को गीता-मयी ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन

योग ऋषि स्वामी रामदेव ने एक हजार गीता व्रतियों को साक्षात् चलती-फिरती गीता की मूर्ति बताते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानवता के संकट का एकमात्र समाधान है। ज्ञानानंद ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर गीता परिवार का यह पुरुषार्थ कोई साधारण मानवीय कार्य नहीं, बल्कि साक्षात् ईश्वरीय योजना का परिणाम है। यह आयोजन कुरुक्षेत्र के महत्त्व को विश्व पटल पर पुन: प्रतिष्ठित करेगा। मंच पर अर्जुन एवं पार्थ टीम के प्रतिभागियों ने जब व्युत्क्रम, चरण अनुसार और गणितीय गुणांक पद्धति से गीता पाठ का प्रात्यक्षिक प्रदर्शन किया, तो उपस्थित मनीषी स्तब्ध रह गए। डॉ. आशु गोयल ने बताया कि लर्न गीता अभियान अब 15 लाख से अधिक पंजीकरणों के साथ विश्वव्यापी स्वरूप ले चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें