कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने मनरेगा योजना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने का कड़ा विरोध व्यक्त किया है। इसके लिए अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिख कहा है कि मनरेगा योजना में गांधी का नाम हटाने का विरोध करते हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि पत्र में रोष प्रकट किया है कि महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के नाम को हटाकर मनरेगा योजना का नाम बदलने का प्रयास समूचे वैश्य समाज की भावना को ठेस पहुंचाता है। समाज हरियाणा की तरफ से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ज्ञापन भी देंगे।