लाडवा। हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेज काला अम्ब के संचालक रजनीश बंसल व उनके छोटे भाई विकास बंसल की लाडवा स्थित गत दिवस की मध्य रात्रि को कोठी पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
कॉलेज संचालक विकास बंसल ने फोन पर दी जानकारी में बताया कि उस पर्ची में रादौर निवासी कार्तिक शर्मा और शुभम पंडित का नाम लिखा हुआ है और साथ में उन्होंने लिखा बंसल जल्द ही मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह काला राणा नौनी राणा गैंगस्टर के आदमी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्तिक शर्मा विदेश में बैठकर ऐसा कर रहा है। जो मूल रूप से रादौर निवासी है। अग्रवाल कॉलोनी में रजनीश बंसल की कोठी पर 15 /16 की मध्य रात्रि को दो नकाबपोशों ने लगभग 20 से 22 राउंड गोलियां फायरिंग की थी और उससे पहले हमलावरों ने कोठी में एक पर्ची भी फेंकी थी। परंतु दो दिन बीत जाने के बाद भी लाडवा पुलिस ने उन नकाबपोशों का अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। जबकि लाडवा पुलिस ने अनेक टीमें व पुलिस की एजेंसियां इस काम के लिए लगाई हुई हैं। वहीं डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग की कुरुक्षेत्र की सीआईए वन, टू, फॉरेंसिक टीम, लाडवा की सीआईए और लाडवा पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेंगे और बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी भी देंगे।