फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का दूसरे चरण का चुनाव आज, 2500 से ज्यादा वकील करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के 23 सदस्यों के लिए आज दूसरे चरण में पंजाब व हरियाणा के सभी जिलों के बार में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ में वोटिंग की गई। इसके लिए जिला बार व उपमंडल बार पिहोवा व शाहाबाद में तैयारियां पूरी कर ली गईं। पहली बार यह चुनाव हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त की गई टीम की निगरानी में निर्वाचन आयोग संपन्न करवाएगा। निर्वाचन आयोग की टीम ने मंगलवार दोपहर को ही जिला बार रूम में पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद बार रूम को वोटिंग बूथ में तबदील करवाया।
विज्ञापन


इस बार काउंसिल के चुनाव में 157 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों चरणों में कुल 1,47,758 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें से 59,345 वकील हरियाणा व 37,873 वकील पंजाब और 17540 वकील चंडीगढ़ से हैं। जिले में जिला बार के 2300 के करीब वकील तो पिहोवा व शाहाबाद उपमंडल बार के 350 वकील कल अपने मत का प्रयोग करेंगे। उम्मीदवारों में इस बार दो वकील जिला बार से भी दांव ठोक रहे हैं। मंगलवार को प्रथम चरण के चुनाव के कारण वोट के लिए अपील करने वाले उम्मीदवार तो नजर नहीं आए परंतु बार रूम में वकीलों के बीच चुनाव के बारे में चर्चा गर्म रही। चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुरतेज शेखों ने बताया कि यह चुनाव पंजाब व हरियाणा के विधि जगत से जुड़े लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मतदान हैं। उच्च न्यायालय के अधीन वकालत करने वाला हर वकील इसमें मत का प्रयोग कर सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यह चुनाव 25 सीटों के लिए होता था लेकिन इस बार 23 सीटों के लिए होगा। दो उम्मीदवार सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोनीत करेंगे। इस चुनाव में अबकी बार हाईकोर्ट ने पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हैं जिनमें से तीन चुनी हुई होंगी। चुनाव में 53 महिला ताल ठोक रही हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री ने बताया कि बार ने चुनाव करवाने आई टीम के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि बार के दो सदस्य राजेंद्र जुनेजा व नरेंद्र आंचल अपनी ताल ठाेक रहे हैं। राजेंद्र जुनेजा पहली बार के प्रधान रह चुके हैं और वह पहले भी इस काउंसिल के चुनाव में एक बार अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन करीबी मामले में पीछे रह गए थे।

उपमंडल पिहोवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काबुल सिंह और चुनाव अधिकारी तहसीलदार संदीप कुमार व कानूनगो सुदेश कुमारी ने बार रूम का दौरा किया। प्रधान काबुल सिंह ने बताया कि पिहोवा बार में 138 वोट हैं। चुनाव के लिए सभी तरह की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम को चुनाव का पर्यवेक्षक लगाया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें