कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) ने बीकॉम, बीएससी होम साइंस और बीटीटीएम कोर्स में दाखिला के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। कॉमर्स विभाग के डॉ. विवेक चावला ने बताया कि बीकॉम में दाखिला के लिए 4 जुलाई को 69 छात्र अपने मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित हुए। इस कोर्स में कुल 120 सीटें हैं। चयनित विद्यार्थियों को 6 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कराना था, जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करा पाए, उनकी जगह अगली मेरिट लिस्ट के अनुसार अन्य छात्रों को मौका मिलेगा। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
कुवि के आईआईएचएस की ओर से बीए प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रथम मेरिट लिस्ट पांच जुलाई को जारी की गई है। इसमें दाखिले के लिए एक से 200 तक के अभ्यर्थियों को आईआईएचएस संस्थान में 7 जुलाई को तथा 201 से आगे वाले अभ्यर्थियों को 8 जुलाई को कमरा नंबर 26 में सुबह नौ बजे अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। मेरिट लिस्ट की विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी आईआईएचएस की वेबसाइट देख सकते हैं।