फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाव-भावांतर भरपाई योजना की दूसरी किस्त किसानों के खातों में पहुंची

विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी में किसानों के खाते में भाव-भावांतर भरपाई योजना के तहत किस्त पहुंचने पर व्यापार
विज्ञापन
बाबैन। किसानों के खातों में भाव-भावांतर भरपाई योजना की दूसरी किस्त किसानों के खातों में शनिवार को पहुंच गई। किस्त जारी होने पर अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों ने खुशी जताई। मंडी में उपस्थित व्यापारियों और किसानों ने सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही आर्थिक राहत का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र जस्सी ने कहा कि भाव-भावांतर भरपाई योजना की दूसरी किस्त पहुंची किसानों के खातों में भरपाई योजना की दूसरी किस्त किसानों के खातों में पहुंचने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल के उचित दाम न मिलने की स्थिति में सरकार की ओर से दी जा रही यह सहायता किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और उसकी खुशहाली से ही देश की प्रगति संभव है।

व्यापारी नायब पटाक माजरा ने कहा कि आलू उत्पादक किसानों को इस योजना से काफी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आलू की फसल में हुए नुकसान की भरपाई होने से किसान वर्ग में खुशी का माहौल है और किसानों को आर्थिक संबल मिला है। उन्होंने सरकार की इस योजना को किसानों के हित में सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कौशल सैनी, डिम्पल सैनी, सुख श्याम, सतपाल, राजू संघोर, राजेश सैनी, गुरनाम सिंह सहित अनेक किसान एवं व्यापारी मौजूद रहे।

बाबैन। अनाजमंडी में किसानों के खाते में भाव-भावांतर भरपाई योजना के तहत किस्त पहुंचने पर व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें