फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसडीएम ने गांव भागल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
भागल स्कूल में बच्चों के साथ संवाद करते हुए एसडीमए मनीष कुमार यादव।
विज्ञापन
गुहला चीका। वीरवार को एसडीएम गुहला मनीष कुमार यादव ने गांव भागल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। इस दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ संवाद कर उनको पढ़ाए जाने वाले प्रत्येक विषय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को लैब में समुचित सामान, शौचालयों की सफाई के अलावा स्कूल में बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्कूल प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मिल की समय समय पर जांच की जाएं। इसके अलावा उन्होंने पीने के पानी की भी जांच की। एसडीएम ने स्कूल परिसर में बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया और स्कूल प्रांगण की सफाई की। एसडीएम ने गांव के सरपंच को स्कूल को बेहतर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजगता दिखाई और खेल मैदान में अव्यस्थित ढंग से खड़े पेड़ को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।

भागल स्कूल में बच्चों के साथ संवाद करते हुए एसडीमए मनीष कुमार यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें