फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बार एसोसिएशन गुहला के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए गुहला बार एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
गुहला चीका। जंतर मंतर पर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन गुहला के सदस्यों ने राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश के नाम एसडीएम मनीष कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेंं मांग की गई है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत हर व्यक्ति को शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। संविधान देश के नागरिकों को यह मौलिक अधिकार प्रदान करता है। ज्ञापन में कहा कि छात्र शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जिस तरह से निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया वह अमानवीय व्यवहार है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो आ रहे है जिसमें पुलिस अधिकारी छात्राओं को निशाना बनाते हुए और उनके साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। ज्ञापन में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत प्रभाव से हटाने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवने की मांग की है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र हांडा, अधिवक्ता जीवन नैन, रामचंद्र शर्मा, जीवानंद कौशिक, सुखदेव वोहरा, शेखर राणा, सुखचैन थिंड, गुरूमोलक, रमतीरमन शर्मा, चरण सिंह और इकबाल सिंह भी मौजूद रहे।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए गुहला बार एसोसिएशन के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें